RPSC 1st Grade Agriculture Teacher Bharti: एग्रीकल्चर टीचर भर्ती के 500 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, जाने योग्यता और पात्रता

एग्रीकल्चर में सरकारी नौकरी की प्रतीक्षा करने वाले युवकों के लिए सुनहरा मौका राजस्थान लोक सेवा आयोग के द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए प्राध्यापक कृषि स्कूल शिक्षा के 500 पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया गया ।

आप सभी युवकों को बता दें कि जो एग्रीकल्चर में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं उन्हें सुनहरा मौका मिला है महिला और पुरुष अभ्यर्थी इसमें एसएसओ पोर्टल (SSO portal) के माध्यम से अपना-अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं । आवेदन फार्म 4 सितंबर से 3 अक्टूबर 2025 तक भरे जाएंगे ।

RPSC 1st Grade Agriculture Teacher Bharti
RPSC 1st Grade Agriculture Teacher Bharti

एग्रीकल्चर टीचर भर्ती आवेदन शुल्क

राजस्थान एग्रीकल्चर टीचर भर्ती के लिए सामान्य एवं राजस्थान राज्य के बाहर के अभ्यर्थियों को ₹600 आवेदन शुल्क देना है । इसके अतिरिक्त अन्य पिछड़ा, कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा दिव्यांग के लिए ₹400 आवेदन शुल्क है । आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से होगा ।

एग्रीकल्चर टीचर भर्ती आयु सीमा

एग्रीकल्चर टीचर वैकेंसी के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष मांगी गई है, इसमें आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी और सभी आरक्षित वर्गों को राज्य सरकार के आयु सीमा छूट नियम के अनुसार छूट मिलेगी ।

राजस्थान एग्रीकल्चर टीचर भर्ती शैक्षिक योग्यता

इस टीचर वैकेंसी के लिए मांगी गई शैक्षणिक योग्यता में आवेदक संबंधित विषय से एग्रीकल्चर में पोस्ट ग्रेजुएट एवं B.ed या उसके समक्ष होना चाहिए ।

चयन प्रक्रिया

इसमें सबसे पहले अभ्यर्थी को लिखित परीक्षा देनी होगी, दस्तावेज सत्यापन होगा और मेडिकल परीक्षा के आधार पर चयन किया जाएगा ।

राजस्थान एग्रीकल्चर टीचर भर्ती आवेदन प्रक्रिया

सभी अभ्यर्थियों को सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा । होम पेज पर न्यूज़ इवेंट बॉक्स में आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड एग्रीकल्चर टीचर नोटिफिकेशन 2025 लिंक पर क्लिक करना है ।

इसके बाद नोटिफिकेशन को चेक करके अप्लाई now लिंक पर क्लिक करें, और सही-सही आवेदन फॉर्म भर और सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करें ।

अपनी कैटेगरी के अनुसार अपना आवेदन शुल्क का भुगतान करके आवेदन फार्म फाइनल सबमिट करें और प्रिंट डाउनलोड करें ।

RPSC 1st Grade Agriculture Teacher Bharti Check

आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड टीचर भर्ती नोटिफिकेशन – यहां क्लिक करें

आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड एग्रीकल्चर टीचर वैकेंसी आवेदन लिंक – यहां क्लिक करें

आवेदन प्रारंभ 4 सितंबर 2025 और अंतिम तारीख 3 अक्टूबर 2025

Leave a Comment