Rojgar Mahakumbh: लखनऊ में इस समय आयोजित रोजगार महाकुंभ के दूसरे दिन 7400 से ज्यादा युवाओं को रोजगार प्राप्त हो चुका है । अभी भी आपके पास समय है अपना रजिस्ट्रेशन करने का और रोजगार प्राप्त करने का ।
लखनऊ में इस समय रोजगार महाकुंभ 2025 का आयोजन किया गया है, इसके चलते अब तक 7479 युवाओं को रोजगार प्राप्त हो चुका है और उन्हें ऑफर लेटर प्राप्त हो चुका है ।

रोजगार महाकुंभ लखनऊ 2025
आप सभी युवाओं को बता दें कि दूसरे दिन 7479 युवाओं को चयनित किया जा चुका है जिसमें 532 का चयन यूएई और दुबई की कंपनियों ने किया है । महाकुंभ की भीड़ को देखते हुए इसमें टोकन प्रक्रिया चल रही है अनुमान लगाया जा रहा है तीसरे दिन 15000 युवाओं को नौकरी प्राप्त करने की उम्मीद है ।
रोजगार महाकुंभ 2025 लखनऊ लास्ट डेट
काफी युवा छात्र जो जानना चाह रहे हैं कि रोजगार मेला का आयोजन की लास्ट डेट क्या है तो उन सभी को बता दें कि 28 अगस्त 2025 दिन बृहस्पतिवार को भी रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा ।
रजिस्ट्रेशन के लिए डॉक्यूमेंट
रोजगार महाकुंभ आयोजन में शामिल होने के लिए आपके पास निम्नलिखित डॉक्यूमेंट होने चाहिए –
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- CV
- फोटो
- अनुभव प्रमाण पत्र यदि है
रोजगार महाकुंभ लखनऊ रजिस्ट्रेशन कैसे करें
जो भी युवा अभी तक रोजगार महाकुंभ का रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए हैं उन्हें नीचे बताई गई प्रक्रिया के अनुसार पहले रजिस्ट्रेशन करना है ।
- सबसे पहले www.sewayojan.up.nic.in या skillsamagam.com वेबसाइट पर जाना है ।
- वेबसाइट के होम पेज पर Register विकल्प मिलेगा क्लिक करें ।
- मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर, पता दर्ज करें ।
- रजिस्ट्रेशन कंप्लीट करने के बाद Login करके प्रोफाइल कंप्लीट करें ।
रजिस्ट्रेशन होने के बाद आपको रोजगार मेला आयोजन 2025 लखनऊ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान स्थित जाना होगा, और सभी डॉक्यूमेंट की फोटो कॉपी साथ में ले जानी है ।