आईबीपीएस बैंकिंग क्षेत्र के अंतर्गत 11217 पदों के लिए वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है जिसमें ऑफिसर तथा ऑफिसर असिस्टेंट के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है ।
आईबीपीएस की इस वैकेंसी में आवेदन महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन इसके आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन मोड में भरे जाएंगे जिसकी प्रक्रिया 1 सितंबर से 21 सितंबर 2025 तक चलेगी ।

आईबीपीएस आरआरबी भर्ती आवेदन शुल्क
आईबीपीएस आरआरबी भर्ती में सामान्य, ओबीसी तथा ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपए है जबकि अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपए है ।
आईबीपीएस आरआरबी भर्ती आयु सीमा
आईबीपीएस आरआरबी की इस भर्ती में आयु सीमा अलग-अलग पद के अनुसार अलग-अलग है जिसमें न्यूनतम 18 से 28 वर्ष । असिस्टेंट मैनेजर के लिए 18 से 30 वर्ष, ऑफिसर स्केल 2 मैनेजर पद के लिए 21 से 32 वर्ष इसी प्रकार आयु सीमा की गणना 1 सितंबर 2025 को आधार मानकर होगी और सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी ।
आईबीपीएस आरआरबी भर्ती शैक्षिक योग्यता
इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता आवेदक किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक होना चाहिए । इसमें अलग-अलग पद के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता है जिसकी जानकारी नोटिफिकेशन में चेक करें ।
आईबीपीएस आरआरबी भर्ती आवेदन की प्रक्रिया
- आवेदन करने के लिए आईबीपीएस की ऑफिशल वेबसाइट ibps.in पर जाना होगा ।
- वेबसाइट पर आरआरबी 14th रिक्रूटमेंट 2025 नोटिफिकेशन पर क्लिक करें ।
- नोटिफिकेशन में दी गई अपनी पात्रता को एक बार वेरीफाई कर ले ।
- अब आपको अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना है ।
- आवेदन फार्म में पूछे गए सभी जानकारी सही-सही भरनी है ।
- सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने हैं ।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार अपना आवेदन शुल्क का भुगतान करना है ।
- आवेदन शुल्क भुगतान होने के बाद फाइनल सबमिट करें और प्रिंट निकाल कर सुरक्षित करें ।
IBPS RRB Recruitment 2025 Check
आईबीपीएस आरआरबी वेकेंसी नोटिफिकेशन – यहां क्लिक करें
आईबीपीएस आरआरबी वैकेंसी अप्लाई लिंक – यहां क्लिक करें