AAI Junior Executive Recruitment: स्नातक पास के लिए एयरपोर्ट में 976 पदों पर नोटिफिकेशन जारी

स्नातक पास के लिए एक नई वैकेंसी का नोटिफिकेशन एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा जारी कर दिया गया है । इसमें महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं ।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को 28 अगस्त से 27 सितंबर 2025 तक चालू किया गया है । आईए जानते हैं आवेदन की प्रक्रिया दस्तावेज और एप्लीकेशन शुल्क से संबंधित जानकारी ।

AAI Junior Executive Recruitment
AAI Junior Executive Recruitment

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया भर्ती आवेदन शुल्क

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा जारी किए गए टोटल 976 पदों के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए ₹300 का आवेदन शुल्क है जबकि एससी एसटी एवं दिव्यांग तथा महिलाओं उम्मीदवारों को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना है ।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया वैकेंसी आयु सीमा

इसमें मांगी गई जूनियर एग्जीक्यूटिव पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष जिसमें आयु सीमा की गणना 27 सितंबर 2025 को आधार मानकर होगी और सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी ।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया वैकेंसी योग्यता

इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए आवेदक जिस पद के लिए आवेदन कर रहा है उससे संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग की डिग्री या समकक्ष स्नातक डिग्री होनी चाहिए, अधिक जानकारी नोटिफिकेशन में देखें ।

वैकेंसी की चयन प्रक्रिया

इसमें अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता, दस्तावे सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा ।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया भर्ती आवेदन प्रक्रिया

सबसे पहले इसमें उम्मीदवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाना है । वेबसाइट पर रिक्रूटमेंट विकल्प पर क्लिक करना है ।

अब यहां पर दिए गए नोटिफिकेशन को देख लें उसके बाद अप्लाई लिंक पर क्लिक करें । सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर अपलोड करें । कैटिगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फाइनल सबमिट करें ।

AAI Junior Executive Recruitment Check

एयरपोर्ट जूनियर एग्जीक्यूटिव वैकेंसी नोटिफिकेशन – यहां क्लिक करें

जूनियर एग्जीक्यूटिव वैकेंसी आवेदन के लिए – यहां क्लिक करें

एयरपोर्ट अथॉरिटी जूनियर एग्जीक्यूटिव वैकेंसी आवेदन लास्ट डेट 27 सितंबर 2025

Leave a Comment