AICTE Pragati Scholarship: आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की लड़कियों को शिक्षा के लिए AICTE के द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहा है जिसमें ₹50000 की स्कॉलरशिप की सहायता राशि दी जाएगी ।
बेटियों को टेक्निकल पढ़ाई करने के लिए डिप्लोमा लेने के लिए किसी भी प्रकार की आर्थिक स्थिति की तंगी का सामना न करना पड़े इसीलिए AICTE Pragati Scholarship प्रोग्राम शुरू किया गया जिसमें ₹50000 की स्कॉलरशिप की सहायता राशि शुरू की गई है ।

क्या है AICTE Pragati Scholarship
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (aicte) के द्वारा लड़कियों को शिक्षा के प्रति बढ़ावा देने के लिए प्रगति स्कॉलरशिप योजना 2025 के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को शुरू किया गया है ।
इस प्रक्रिया के अंतर्गत लड़कियों को शिक्षा हासिल करने के लिए स्कॉलरशिप ₹50000 मुहैया कराई जा रही है ।
क्या है आवेदन की अंतिम तारीख
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद द्वारा चलाई जा रही प्रगति स्कॉलरशिप 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2025 तक है ।
प्रगति स्कॉलरशिप के लाभ
AICTE के द्वारा शुरू की गई इस स्कॉलरशिप में ₹50000 की सहायता राशि जिसे अधिकतम एक परिवार में दो बेटियों को ही लाभ मिलेगा । यह स्कॉलरशिप डिग्री और डिप्लोमा दोनों स्तरों के लिए है ।
AICTE प्रगति स्कॉलरशिप 2025 की शर्तें पात्रता
1. इस स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए छात्र AICTE द्वारा मान्यता प्राप्त कॉलेज में पढ़ाई कर रही हो ।
2. परिवार की वार्षिक आमदनी 8 लख रुपए से कम होनी चाहिए ।
3. आवेदन के लिए ऑफिशल वेबसाइट scholarships.gov.in पर ही आवेदन करना है ।
4. आवेदन के समय सभी डॉक्यूमेंट आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आय जाति निवास प्रमाण पत्र इत्यादि डॉक्यूमेंट होने चाहिए
5. एक परिवार में अधिकतम दो बेटियों को ही लाभ मिलेगा ।