RRC WCR Apprentice Recruitment 2025: रेलवे में 10वीं पास के लिए अप्रेंटिस के 2865 पदों पर वैकेंसी निकली

यदि आप 10वीं पास युवक हैं और बिना परीक्षा रेलवे में अप्रेंटिस की नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपके लिए सरकारी नौकरी का यह सुनहरा मौका है । दसवीं पास युवकों के लिए रेलवे द्वारा अप्रेंटिस के 2865 पदों पर रिक्तियां निकाली गई है ।

RRC WCR अप्रेंटिस वेकेंसी 2025 के अंतर्गत पश्चिम मध्य रेलवे और वेस्ट सेंट्रल रेलवे के माध्यम से 2800 से ज्यादा पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है, 10 इसमें आवेदन 30 अगस्त 2025 से 29 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से करना है ।

RRC WCR Apprentice Recruitment 2025

रेलवे अप्रेंटिस भर्ती आवेदन शुल्क

रेलवे अप्रेंटिस की इस वैकेंसी में आवेदन शुल्क के लिए सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार से 141 रुपए आवेदन शुल्क और एससी एसटी, महिला उम्मीदवार से 41 रुपए का आवेदन शुल्क ऑनलाइन जिसका भुगतान करना होगा ।

रेलवे अप्रेंटिस भर्ती शैक्षणिक योग्यता

रेलवे अप्रेंटिस की इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए आवेदक की शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होना चाहिए इसके अतिरिक्त संबंधित ट्रेड में आईटीआई भी किया होना चाहिए ।

रेलवे अप्रेंटिस भर्ती आयु सीमा

रेलवे अप्रेंटिस के 2865 पदों के लिए आयु सीमा की गणना 20 अगस्त 2025 के आधार पर होगी और उसे समय आवेदक की न्यूनतम उम्र 15 साल होनी चाहिए और अधिकतम 24 साल होनी चाहिए ।

रेलवे अप्रेंटिस भर्ती चयन प्रक्रिया

इसमें आवेदन करने के लिए चयन हेतु सबसे पहले कक्षा 10 में प्राप्त नंबर के आधार पर और आईटीआई में प्राप्त नंबर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल के बाद चयनित किया जाएगा ।

रेलवे अप्रेंटिस भर्ती आवेदन प्रक्रिया

रेलवे अप्रेंटिस वेकेंसी में आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट के होम पेज पर जाना है । नीचे दिए गए लिंक से ऑफिशल नोटिफिकेशन को डाउनलोड करके एक बार पढ़ें ।

इसके बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म पर अप्लाई लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म भरे । सभी डॉक्यूमेंट, और आवेदन शुल्क का भुगतान करें सबमिट करें । रसीद डाउनलोड कर ले जो भविष्य में आपका काम आएगी ।

RRC WCR Apprentice Recruitment 2025 Check

रेलवे अप्रेंटिस वेकेंसी नोटिफिकेशन – यहां क्लिक करें

रेलवे अप्रेंटिस वेकेंसी आवेदन लिंक – यहां क्लिक करें

Leave a Comment