Rojgar Sangam Yojana Form: उत्तर प्रदेश रोजगार संगम योजना का फॉर्म शुरू, कैसे भरें यहां जाने

Rojgar Sangam Yojana Form: उत्तर प्रदेश के 10वीं 12वीं पास या बेरोजगार युवक जो प्राइवेट नौकरी या सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं या फिर रोजगार मेला में रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं तो उन सभी को रोजगार संगम पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा ।

आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आप सभी युवाओं को जानकारी देने वाले हैं कि रोजगार संगम योजना का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे किया जाता है मोबाइल से ताकि आने वाले रोजगार मेला प्राइवेट नौकरी या सरकारी नौकरी का नोटिफिकेशन आपको समय से मिल जाए ।

Rojgar Sangam Yojana Form
Rojgar Sangam Yojana Form

सेवायोजन पोर्टल वैकेंसी 2025

उत्तर प्रदेश सेवायोजन पोर्टल एक ऐसा वेबसाइट है जहां पर रोजगार से जुड़ी जानकारी मिलती है और रोजगार के लिए आवेदन फार्म भरे जाते हैं । उत्तर प्रदेश सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया आसान है ।

रोजगार संगम या सेवायोजन वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए निम्नलिखित पात्रता और डॉक्यूमेंट की भी आवश्यकता होती है जिसकी जानकारी नीचे दी गई है ।

रोजगार रजिस्ट्रेशन के लिए डॉक्यूमेंट

रोजगार रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के लिए कुछ जरूरी निम्नलिखित डॉक्यूमेंट आपके पास होने चाहिए जैसे,

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • ईमेल आईडी
  • अनुभव प्रमाण पत्र यदि है
  • CV

Also Check: उत्तर प्रदेश महाकुंभ रोजगार में 50000 युवकों को नौकरी, जाने रजिस्ट्रेशन, पात्रता, डॉक्यूमेंट की जानकारी

रोजगार रजिस्ट्रेशन UP के लिए पात्रता

इस पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आवेदक मूल रूप से उत्तर प्रदेश (uttar pradesh) का निवासी होना चाहिए । आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए, सभी डॉक्यूमेंट होने चाहिए ।

सेवायोजन पंजीकरण online कैसे करें यहां जाने?

इस पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया बेहद ही सरल है इसके लिए कुछ नीचे चरण बताए गए हैं जिसके सहायता से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं ।

1. सेवायोजन पंजीकरण online के लिए ऑफिशल वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जाना होगा ।

2. वेबसाइट पर New Account मैं Job Seeker पर क्लिक करना है,

3. अब अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज , नाम, आधार नंबर दर्ज करके आधार वेरीफाई करें ।

4. इसके बाद अपनी प्रोफाइल कंप्लीट करें और सबमिट करें ।

इस प्रकार सेवायोजन वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से रोजगार से जुड़ी जानकारी और रोजगार मेला से जुड़ी जानकारी सबसे पहले प्राप्त कर सकते हैं ।

इसे भी पढ़ें: HDFC Bank Parivartan ECSS Scholarship: एचडीएफसी दे रहा है छात्रों को 15000 से 75000 स्कॉलरशिप

1 thought on “Rojgar Sangam Yojana Form: उत्तर प्रदेश रोजगार संगम योजना का फॉर्म शुरू, कैसे भरें यहां जाने”

Leave a Comment